Saturday, December 27, 2025

बुरा समय शुरू होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, हो जाएं सावधान

Bad Time: कहते हैं सुख और दुख तो धूप और छांव जैसे होते हैं सुख के बाद दुख आता है और दुख के बाद सुख भी आता है। कोई भी नहीं चाहता कि उसकी जिंदगी में कभी भी कोई बुरा वक्त आए लेकिन जैसे सुख के दिन आने से पहले संकेत मिलते हैं वैसे ही बुरा वक्त शुरू होने से पहले भी संकेत मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र की माने तो बुरा समय आने से पहले इंसान को कुछ संकेत मिलते हैं इनको कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले जीवन में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

बुरा वक्त शुरू होने से पहले मिलते हैं ये संकेत

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोने की चीजों का खोना भी शुभ नहीं माना जाता है। अगर आपकी कोई सोने की वस्तु खो गई है तो समझ लेना कि बुरा वक्त शुरू होने वाला है।

-जब अचानक हाथ से घी का डिब्बा गिर जाए तो समझ लेना की बुरा वक्त शुरू होने वाला है। इस बात को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

-घर में चूहे निकलना तो आम बात है लेकिन अगर बड़ी संख्या में घर में चूहे निकल रहे हैं तो समझ लेना आपका बुरा समय शुरू होने वाला है कुछ अनहोनी आपके घर में होगी।

-घर में लगा तुलसी का पौधा जितना हरा भरा होगा परिवार में उतनी ही सुख समृद्धि बनी रहेगी अगर तुलसी का पौधा अचानक सूखने लगे तो समझ लेना कि बुरा वक्त शुरू होने वाला है।

-अधिकतर लोग घर में रोजाना सुबह शाम पूजा -पाठ और आरती करते हैं। जब अक्सर आरती करते समय दीपक बुझ जाए तो बुरे वक्त का इशारा करता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Raed More-इन 2 राशि वालों को रहना होगा सावधान, बेहद अशुभ रहेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

Hot this week

इस्लाम में शराब हराम, लेकिन डॉलर के लिए जायज? पाकिस्तान ने 50 साल बाद उठाया ये बड़ा कदम

पाकिस्तान की 160 साल पुरानी मुर्री ब्रेवरी अब अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img