Wednesday, February 11, 2026

महाशिवरात्रि पर बन ये 5 शुभ योग, तुरंत कर ले ये महाउपाय

Mahashivratri Shubh Yog: कल 8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाएगा। हिंदू शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही विशेष माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन पांच शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। महाशिवरात्रि के दिन शिव योग, गजकेसरी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और धन योग का निर्माण हो रहा है। जो कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा।

महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय

-महाशिवरात्रि के दिन पापों से मुक्ति पाने के लिए जरूरतमंदों और गरीबों को धन और अनाज का दान करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार इस दिन दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है।

-मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन बेल के पेड़ के नीचे खड़े होकर खीर और गाय का घी दान करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव के साथ मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर जाएं और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करें। भगवान शिव के सामने गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार कुबेर देव ने पिछले जन्म में रात के समय ही शिवलिंग के पास जाकर रोशनी की थी इसी लिए ही वे देवताओं के कोषाध्यक्ष बनाएं गए थे।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-18 साल बाद बनेगी इन दो ग्रहों की युति, बढ़ाएगी इन राशि वालों की मुश्किलें

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img