18 साल बाद बनेगी इन दो ग्रहों की युति, बढ़ाएगी इन राशि वालों की मुश्किलें

मीन राशि में राहु पहले से ही मौजूद है। 18 साल बाद इन दोनों ग्रहों की युति बनने जा रही है जो बहुत ही अशुभ योग का निर्माण कर रही है। इन दोनों की युति से जड़त्व योग का निर्माण हो रहा है।

128
Budh-Rahu Yuti

Budh- Rahu Yuti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे ग्रह हैं जिनमें एक साथ गोचर करने से कई अशुभ योगों का निर्माण होता है। जिससे कुछ राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध 7 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मीन राशि में राहु पहले से ही मौजूद है। 18 साल बाद इन दोनों ग्रहों की युति बनने जा रही है जो बहुत ही अशुभ योग का निर्माण कर रही है। इन दोनों की युति से जड़त्व योग का निर्माण हो रहा है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए जड़त्व योग बहुत ही अशुभ होने वाला है। इस समय बिजनेस में कोई भी बड़ी डील न करें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। यह समय चिंता से भरा होगा जिसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस राशि के लोगों को धन हानिका सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कारोबार में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कोई भी कार्य करेंगे तो चिंता हो सकती है जिसकी वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए यह समय बहुत ही खराब है इसीलिए बहुत ही सोच समझकर फैसला लें। वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस समय अपने दिमाग को शांत रखने की बहुत जरूरत है।

मिथुन राशि

धन हानि की भी संभावना बन रही है। घर में भी कलह का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोगों को इस समय स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। कारोबार में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जो भी काम करें बहुत ही सचेत होकर करें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-2 दिन बाद होने जा रहा महागोचर, चांदी की तरह चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत