Wednesday, February 4, 2026

सपने में बंदर देखने से मिलते हैं ऐसे संकेत, जाने होता है शुभ या अशुभ

Monkey In Dream: सोते समय हमारे सपने में कई तरह की चीजें आती हैं। कुछ सपने शुभ माने जाते हैं तो कुछ अशुभ सपने माने जाते हैं। स्वप्न शास्त्र में हर चीज का महत्व बताया गया है। कई बार सपने में हमें बंदर दिख जाते हैं तो हम सोचते हैं कि इसका मतलब क्या होता है स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में बंदर देखना बहुत ही शुभ माना जाता है कहा जाता है कि इसका मतलब यह होता है कि आप पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी हुई है। आगे आर्टिकल में जानते हैं कि सपने में बंदर देखने के कैसे संकेत मिलते हैं।

सपने में बंदर को हंसते हुए देखना-अगर आप सपने में बंदर को मस्ती करते हुए या फिर खुश देख लेते हैं तो बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके पुराने साथी से आपके संबंध मजबूत होंगे।

बंदर का गुस्सा-अगर आप सपने में बंदर को गुस्से में देखते हैं तो बहुत ही अशुभ माना जाता है। जीवन में आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

बंदर को काटते हुए देखना –अगर आप सपने में बंदर को काटते हुए देखा है तो बहुत ही अशुभ होता है। भविष्य में आपको कहीं चोट लग सकती है।

खाते हुए बंदर-अगर आप सपने में खाते हुए बंदर को देख रहे हैं तो बहुत अशुभ माना जाता है इसका अर्थ होता है कि आपके परिवार में कोई अनहोनी घटना घट सकती है।

बंदर का झुंड देखना-सपने में बंदर का झुंड दिखता है तो बहुत ही शुभ माना जाता है। आपको अपने परिवार का साथ मिलेगा और धन लाभ के संयोग मिलेंगे।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-सर्दियों में मुलायम त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, हफ्ते भर में दिखेगा असर!

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img