Shani Gochar 2025: शनि देव सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। शनि देव को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग ढाई साल का वक्त लग जाता है। इस समय शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं बहुत जल्द शनि देव कुंभ राशि से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। 29 मार्च 2025 को कुंभ मीन राशि में प्रवेश करेंगे मीन गुरु बृहस्पति की राशि मानी जाती है। 30 साल बाद शनि देव गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशि के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। कुछ के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर बहुत ही लाभदायक रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा और गुप्त शत्रुओं पर जातक को जीत हासिल होगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि के अनेक अवसर हाथ लगेंगे।
मकर राशि
इस राशि के जातक को उनका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी और प्रिय जनों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। नौकरी व कारोबार में लाभ के योग बनेंगे और धन कमाने के कई मौके हाथ लगेंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि का गोचर बहुत ही लाभप्रद रहेगा। जातक को कोर्ट कचहरी के केस में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा वालों को प्रमोशन मिल सकती है। बड़े प्रोजेक्ट हाथ लगा सकते हैं।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-Rahu Gochar: अक्टूबर तक ये 3 राशि वाले काटेंगे मौज, राहु खोलेंगे तरक्की के रास्ते