135 दिनों तक खूब पैसा कमाएंगे ये राशि के लोग, शनि की वक्री चाल का होगा फायदा

शनि देव हर इंसान को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव 29 जून को मार्गी से वक्री चाल चलने वाले हैं। इसके बाद शनि देव 135 दिनों तक वक्री चला में ही रहेंगे।

153
shani dev

Shani Vakri: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ता है। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि देव हर इंसान को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव 29 जून को मार्गी से वक्री चाल चलने वाले हैं। इसके बाद शनि देव 135 दिनों तक वक्री चला में ही रहेंगे।

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि के जातक ताबड़तोड़ कमाई करने वाले हैं। इस बार इनको हर काम में सफलता प्राप्त होगी। अगर आप सिंगल हैं तो आपके लिए रिश्ता आ सकता है। व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि

समाज में मान सम्मान बढ़ेगा धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य करेंगे तो सफलता हासिल होगी। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन किया जा सकता है। शनि की वक्री चाल वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगी।

कुंभ राशि

इस समय शनिदेव कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। कुंभ राशि शनि की ही राशि मानी जाती है। अगर आप नौकरी की तलाश में है तो इस समय आपकी राशि को कोई खुशखबरी मिल सकती है। अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है और धन लाभ के भी प्रबल योग बन सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज में मान सम्मान मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले खत्म होंगे।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-वृष राशि में बना शुक्रादित्य राजयोग, छप्पर फाड़ कर कमाई करेंगे ये राशि के लोग