Wednesday, February 4, 2026

इस समय भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण, भूलकर भी ना करें तुलसी से जुड़े ये काम

Lunar Eclipse 2023: साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण बहुत जल्द लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा। ग्रहण कोई भी हो पड़ना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा इस दौरान कुछ लोगों को बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। जैसे गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलना चाहिए। चंद्र ग्रहण काल और सूतक काल को शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है। इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी माना जाता है।

इस समय दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 28 अक्टूबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण साल का एकमात्र ऐसा ग्रहण है जो भारत में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण भारत के समय अनुसार 28 और 29 अक्टूबर 2023 की मध्यरात्रि को लगेगा। जिसका सूतक काल दोपहर बाद से ही शुरू हो जाएगा। चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन- पानी आदि को दूषित होने से बचाने के लिए उसमें की पत्तियां डाल दी जाती है।

भूलकर भी ना करें तुलसी से जुड़ी ये गलतियां

-चंद्र ग्रहण के दौरान तुलसी की पत्तियों को छूने की गलती भूलकर भी ना करें। इसीलिए चंद्र ग्रहण का सूतक शुरू होने से पहले ही तुलसी की पत्तियां तोड़ कर रख ले ताकि ग्रहण से पहले ही उन्हें भोजन में डाल दें। तुलसी के पत्ते ग्रहण के दौरान तोड़ना बहुत ही अशुभ माना जाता हैं।

-चंद्र ग्रहण के दौरान कभी भी तुलसी के पौधे को स्पर्श नहीं करना चाहिए। ना ही तुलसी की पूजा करनी चाहिए और ना ही तुलसी को जल चढ़ाएं चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण के दौरान तुलसी को कभी भी नहीं छूना चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Vastu Tips: दीपक जलाते समय जरुर कर लें यह काम, घर में लग जाएगा पैसों का अंबार

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img