Lakshmi Narayan Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह 10 महीने के बाद मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मित्र और गुरु की राशि में बुध की स्थिति बहुत मजबूत और शुभ विवाह देने वाली होती है। बुध देव 27 फरवरी को मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से शुक्र की मौजूदगी है। ऐसे में मीन राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग से वृषभ समीर पांच राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी।
इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
मिथुन राशि: व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति सशक्त होगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत है। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा जिससे व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन बना रहेगा। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे और बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है।
मकर राशि: छात्रों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि निजी संबंधों में तनाव आ सकता है। पारिवारिक मामलों में धैर्य और समझदारी से काम कर लेना आवश्यक होगा। नौकरी में तरक्की की संभावना है जबकि व्यापारियों के लिए योजनाएं असफल होंगी।
कन्या राशि: पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है और उधार दिए गए पैसे वापस आ सकते हैं नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और यदि आप किसी नए व्यापार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है।
वृषभ राशि: आमदनी के नए स्रोत खुल सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी पैसा लोगों के लिए या समय पदोन्नति और वेतन वृद्धि के अवसर लाएगा। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी और आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। लॉटरी में रुचि रखने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
कुंभ राशि: आमदनी और बचत दोनों में वृद्धि होगी। आपकी संचार क्षमता में सुधार होगा जिसे व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी जीवनसाथी के साथ सम्मानजनक संवाद बनाए रखना आवश्यक होगा।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-दिल्ली की सीएम बनी रेखा गुप्ता, ली मुख्यमंत्री पद की शपथ