छप्पर फाड़कर होगी कमाई, दीपक जलाते समय नीचे रख दें ये खास चीज

कई तरह के वास्तु दोषों से भी छुटकारा मिल जाता है। ज्योतिष शास्त्र में दीपक जलाने के कुछ टोटके भी बताए गए हैं जिनको करने से आपके घर में छप्पर फाड़ कर कमाई होगी आपको कभी किसी चीज की कमी नहीं महसूस होगी।

431
deepak

Astro Tips: हिंदू धर्म में पूजा पाठ करना बहुत ही विशेष माना जाता है। पूजा करते दौरान दीपक जलाना बहुत ही शुभ होता है बिना दीपक की पूजा अधूरी मानी जाती है। इस दौरान भगवान के सामने तुलसी के नीचे और मुख्य द्वार के आसपास भी दीपक जलाते हैं तो माता लक्ष्मी बहुत ही प्रसन्न होती हैं। कई तरह के वास्तु दोषों से भी छुटकारा मिल जाता है। ज्योतिष शास्त्र में दीपक जलाने के कुछ टोटके भी बताए गए हैं जिनको करने से आपके घर में छप्पर फाड़ कर कमाई होगी आपको कभी किसी चीज की कमी नहीं महसूस होगी।

दीपक के नीचे रखें ये खास चीज

चना: घर की उत्तर दिशा में चने की दाल के ऊपर तेल का दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

उड़द: दीपक के नीचे उड़द दाल रखनी चाहिए और इस दीपक को पश्चिम दिशा में स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको बुरी नजर से छुटकारा मिलेगा।

गेहूं: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दीपक के नीचे गेहूं को रखने से आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है पहले दीपक के नीचे गेहूं रखें। फिर उसके ऊपर दीपक प्रज्वलित करें। ऐसा करने से अन्नपूर्णा देवी मन प्रसन्न होती हैं।

चावल: शास्त्रों के अनुसार दीपक के नीचे चावल रखने से धन दौलत की कमी नहीं होती है हिंदू धर्म में चावल को पूजनीय माना जाता है।

इस तरफ रखें दीपक: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी आप घी का दीपक जलाएं तो अपने बाएं हाथ की ओर रखें और तेल का दीपक जलाएं तो दाएं तरफ की और रखना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Alum For Money: अगर आपको भी पाना है ढ़ेर सारा धन तो फिटकरी के इन उपायों को आजमाएं