Thursday, February 12, 2026

दिवाली की साफ सफाई के दौरान दक्षिण दिशा में रख दें ये चीजें, मिलेगा कर्ज से छुटकारा

Diwali 2024: दिवाली का त्योहार बहुत ही नजदीक है। दिवाली पर साफ सफाई करना बहुत ही जरूरी माना जाता हैं। सभी घरों में दिवाली से पहले ही साफ सफाई होनी शुरू हो जाती है। दिवाली पर धन समृद्धि पाने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं इनको करने से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। पूरे साल घर में धन की कमी नहीं रहेगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर दक्षिण दिशा में बताई गई चीजें अगर रखी जाए तो धन वृद्धि होती है।

दक्षिण दिशा में रखें ये चीजे

फीनिक्स पक्षी- वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा में फीनिक्स पक्षी की तस्वीर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

झाड़ू- वास्तु शास्त्र के अनुसार साफ सफाई करने वाली झाड़ू को घर की दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना जाता है। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि झाड़ू कभी भी बाहर नहीं रखनी चाहिए।

सोने की दिशा- दक्षिण दिशा में सिर करके सोना बहुत ही अच्छा माना जाता है। घर में धन समृद्धि बढ़ती है तरक्की मिलती है। इसीलिए दक्षिण दिशा में बेड रखना चाहिए।

सोना- चांदी-वैसे तो दक्षिण दिशा में तिजोरी नहीं रखनी चाहिए लेकिन दक्षिण दिशा में सोना चांदी रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ध्यान रहे की सोना चांदी और झाड़ू आसपास नहीं होने चाहिए।

क्रसुला का पौधा –वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रसुला के पौधे को मनी प्लांट की तरह ही ताकतवर माना जाता है। दक्षिण दिशा में इस पौधे को रखने से कर्ज जैसी जटिल समस्या दूर हो जाती है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-दिवाली पर इन 3 राशि वालों की होगी बल्ले- बल्ले, बन रहा नव पंचम राजयोग

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img