Tuesday, December 30, 2025

अगर कुंडली में कमजोर है चंद्रमा तो कर ले शरद पूर्णिमा पर ये उपाय, झेलनी पड़ेगी समस्याएं

Sharad Purnima Upay: जिस जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होते हैं उन्हें हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके सभी बने हुए काम बिगड़ जाते हैं। पारिवारिक कलह उत्पन्न हो जाती है। इस वर्ष की स्थिति कुछ ठीक नहीं है क्यों कि शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। जब स्वयं चंद्र देव पीड़ित हुए तो ऐसे में वह मनुष्य के लिए अमृत कैसे बरसा सकते हैं। इसीलिए शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको करने से आपके सभी दुख दूर हो जाएंगे। हालांकि इस बार इन उपायों का कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि खुद चंद्रमा ही ग्रहण से ग्रसित होंगे।

शरद पूर्णिमा पर कर ले ये उपाय

चंद्रमा को मजबूत करने के लिए शरद पूर्णिमा पर कुछ उपाय हैं जिनको करने से आपके सभी दुख दर्द दूर हो जाएंगे। चंद्रमा को मजबूत करने के लिए पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ दूध, दही, चावल, घी ,चीनी तथा मेवे आदि डालकर खीर तैयार करनी चाहिए। यदि चांदी का बर्तन ना मिले तो पीतल के बर्तन को भी साफ करके उसमें केसर डाली हुई खीर रख सकते हैं। खीर को बर्तन में रखने से पहले केसर को घिसकर उसमें अनार के पेड़ की सूखी हुई लकड़ी से बनी कमल से ओम चंद्र चंद्राय नमः मंत्र लिखें। फिर पात्र में खीर को रखकर चांद की रोशनी में किसी जालीदार कर से ढक कर रख दें। मध्य रात्रि में चंद्रमा इसमें अमृत वर्षा करेंगे। सुबह उठकर प्रसाद के रूप में इसे सभी को बांट दें। हालांकि इस बार ग्रहण पड़ रहा है तो इस उपाय को बिल्कुल भी ना करें।

Read More-शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के साथ बनने जा रहे बेहद शुभ संयोग, इन राशि वालों के बनेंगे सभी बिगड़े काम

Hot this week

दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर बोलेरो पर पलटा ट्रक, चालक की कुचलकर मौत

रामपुर जिले के थाना गंज क्षेत्र में रविवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img