Monday, February 9, 2026

गलती से भी इन 5 लोगों को ना बताएं अपना दुख, पड़ सकता है पछताना

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कई अहम बातों का जिक्र किया है। चाणक्य नीति में कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है जिनको कभी भी अपना दुख नहीं बताना चाहिए। अगर आपने भूलकर भी इन लोगों को दुख बता दिया तो आपको बाद में पछताना पड़ेगा। अगर आप परेशान है तो इन लोगों से अपना दुख शेयर ना करें। यह लोग आपके दर्द का मजाक बना सकते हैं और आपका दुख दर्द बढ़ा सकते हैं।

इन लोगों को ना बताएं अपना दुख

-चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग हर किसी को दोस्त बना लेते हैं और व्यक्ति की गलत और सही दोनों बातों में समर्थन करते हैं उन्हें कभी भी अपना दुख नहीं बताना चाहिए। ऐसे लोगों को अपना दुख बात कर आपको पछताना पड़ सकता है। कहावत दिया कि जो हर किसी का दोस्त होता है वह किसी का दोस्त नहीं होता है। यह लोग आपका विश्वास घात कर सकते हैं।

-अगर कोई ज्यादा बोलने वाला व्यक्ति है तो उसे कभी भी अपना दुख नहीं बताना चाहिए। चाणक्य नीति में ऐसे लोगों से दूरी बनाने को कहा गया है। यह लोग आपके दुख दर्द को किसी को नेगेटिव तरीके से तोड़-मोड कर बता सकते हैं।

-जो लोग मतलबी होते हैं उन्हें भी कभी भी अपना दुख नहीं बताना चाहिए। कुछ ऐसे व्यक्ति होते हैं जिनका किसी के अच्छे और बुरे से कोई फर्क नहीं पड़ता है अगर किसी का नुकसान कर उनका भला होता है तो वह काम भी कर सकते हैं। ऐसे लोगों से दूर ही रहना चाहिए।

-जलने वाले व्यक्ति को कभी भी अपनी तकलीफों के बारे में नहीं बताना चाहिए। चाणक्य नीति के अनुसार इन लोगों को अपना दुख बांटने से
आपको पछताना पड़ सकता है। कई लोग ऐसे होते हैं जो आपकी तरक्की या आपकी सफलता से बहुत जलते हैं ‌।

-जो व्यक्ति आपकी हर बात का मजाक बना ले ऐसे व्यक्ति को कभी भी अपने दर्द और तकलीफों के बारे में नहीं बताना चाहिए। चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग हर बात का मजाक बनाते हैं और किसी भी बात को या किसी भी व्यक्ति को गंभीरता से नहीं लेते हैं उनको कभी भी दुख नहीं बताना चाहिए। वह आपके दुख दर्द का भी मजाक बना सकते हैं।

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img