Thursday, January 22, 2026

होलाष्टक के दिनों में जरूर करें ये उपाय,दूर होगी आर्थिक तंगी

Holashtak Upay: होली के 8 दिन पहले ही होलाष्टक लग जाते हैं। हिंदू धर्म में होली का त्योहार बहुत ही विशेष माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू हो जाते हैं और होलाष्टक होली के 8 दिन पहले शुरू होते हैं और होलिका दहन के दिन समाप्त होते हैं। होलाष्टक के दिनों में कोई भी शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। होलाष्टक के दिनों में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको करने से आपके सभी दुख दूर हो जाएंगे और आर्थिक तंगी भी खत्म हो जाएगी।

शांति के लिए

होलाष्टक के दिनों में हनुमान चालीसा और हनुमानष्टक का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में शांति बनी रहेगी और सकारात्मकता आएगी। हनुमान जी की कृपा से परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

होलाष्टक के दिनों में कनेर के फूल की गांठ, अक्षत और पीली सरसों से हवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।

करियर में मिलेगी सफलता

होलाष्टक के दिनों में करियर में सफलता पाने के लिए जौं ,तिल और शक्कर से हवन करें इससे बिजनेस में लाभ होगा। आपकी कड़ी मेहनत के अनुसार आपको फल मिलेगा करियर में सफलता प्राप्त होगी।

बीमारी से मिलेगी मुक्ति

अगर आप बीमारी से परेशान रहते हैं तो होलाष्टक के 8 दिनों में आप श्रद्धा भाव से महामृत्युंजय का जाप करें। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

संतान प्राप्ति के लिए

होलाष्टक के दिनों में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा इनका इनका प्रयोग लगाना चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-होलाष्टक में क्यों नहीं किए जाते शुभ? जाने कब से लग रहे हो होलाष्टक

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img