भूलकर भी इन 30 दिनों में ना करें ये काम, झेलना पड़ेगा देवी- देवताओं का प्रकोप

Ashwni Month 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार सातवां महीना अश्विन मास का माना जाता है। यह महीना बहुत ही खास माना जाता है क्योंकि इस महीने की शुरुआत में पितृ पक्ष होते हैं और आखरी में शारदीय नवरात्र होते हैं। इसके बाद दशहरा मनाया जाता है और फिर महीने के अंत में शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इसी महीने से ठंड का मौसम शुरू होता है। इसीलिए इस महीने को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस महीने में कुछ ऐसे काम होते हैं जो बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए अगर आपने किया तो आपको पितरों की नाराजगी भी झेलनी पड़ेगी।

इस दिन से शुरू होगा अश्विन का महीना

अश्विन का महीना 30 सितंबर 2023 से शुरू होने वाला है और यह महीना 28 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगा। भाद्रपद पूर्णिमा के बाद अश्विन माह शुरू होता है। अश्विन महीने की शुरुआत से 1 दिन पहले ही पितृ पक्ष शुरू हो जाते हैं। अश्विन महीने में कुछ ऐसे काम है जो बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए इन कामों को करना वर्जित माना जाता है।

अश्विन महीने में ना करें ये काम

-अश्विन के महीने में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

-इस महीने नॉनवेज ,शराब, प्याज, लहसुन जैसी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ नाराज हो जाते हैं और दुर्गा मां भी आपका घर छोड़कर चली जाती हैं।

-अश्विनी के महीने में मूली, मशूर की दाल ,दूध, बैंगन, चना आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इस महीने में इन चीजों का सेवन करना वर्जित बताया गया है।

-इस महीने में दान धर्म जरूर करें बिना इसके पूजा पाठ का फल नहीं मिलेगा।

-अश्विन महीने में किसी से बैर ना रखें। किसी को भी अपशब्द नहीं कहना चाहिए, धोखा नहीं देना चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए बेहद खास है ये 16 दिन, जल दान देने के बाद हर रोज करें ये काम

Hot this week

फर्रुखाबाद में खाकी पर हमला! सिपाही को बेल्ट-थप्पड़ों से पीटा, VIDEO वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती...

त्रिशूल-डमरू के साथ दिखे पीएम मोदी! काशी में पूजा के बाद सामने आईं तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img