Dhanteras 2023: जानिए इस साल कब है धनतेरस? क्या है पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

399

Dhanteras 2023: हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार प्रमुख त्योहारों में से एक माना गया है। दिवाली और उसके आस-पास पड़ने वाले त्योहारों का पूरे साल इंतजार करते हैं। दिवाली को दीपों का त्योहार भी कहा जाता है। यह त्योहार पूरे 5 दिन तक चलता है जिसकी शुरुआत धनतेस से होती है। धन्वंतरि देव, लक्ष्मी जी और कुबेर महाराज की पूजा धनतेरस के दिन की जाती है।

इस दिन विशेष तौर पर सोना-चांदी, बर्तन या अन्य किसी घर की चीज को खरीदना शुभ माना गया है। मान्यता है कि यदि आप इस दिन खरीदारी करते हैं तो आपकी संपत्ति में तेरह गुना की वृद्धि होती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस का त्योहार इस साल 10 नवंबर, 2023 शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा।

धनतेरस पर पूजा का मुहूर्त (Dhanteras 2023 Pooja Muhurat)

धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त – शाम 06:20 से रात 08:20 बजे तक
त्रयोदशी तिथि की शुरुआत – नवम्बर 10, 2023 दोपहर 12:35 बजे तक
त्रयोदशी तिथि की समाप्ति- नवम्बर 11, 2023 दोपहर 01:57 बजे तक

खरीदारी का शुभ समय (Shopping Muhurat)

धनतेरस पर सोने-चांदी और बर्तन या घर का कोई भी सामान खरीदने का दोपहर 2:35 मिनट से शाम 6: 40 मिनट तक शुभ मुहूर्त है। यदि किसी कारण से आप इस दिन खरीदारी नहीं पाते तो आप अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर 1:57 मिनट तक सामान खरीद सकते है, क्योंकि इस बार धनतेरस तिथि अगले दिन दोपहर तक रहेगी।

धनतेरस पर प्रदोष काल (Pradosh Kaal in Dhanteras 2023)

धनतेरस के दिन प्रदोष काल के समय कुंबेर जी और धन्वंतरि देव जी पूजा की जाती है। इस बार धनतेरस के दिन प्रदोष काल शाम 06:02 बजे से 08:34 तक रहेगा। माना जाता है इस समय पर पूजा करना बहुत शुभ और लाभकारी होता है। सोना, चांदी, वाहन, बर्तन, प्रॉपर्टी, बही-खाता, आभूषण आदी धनतेरस के दिन खरीदना बेहद फलदायी माना जाता है। इससे खरीदी गई वस्तु लंबे वक्त तक समृद्धि देती है।