Thursday, December 4, 2025

6 अक्टूबर को बन रहा है खतरनाक विष योग, इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और उनका आपसी संबंध व्यक्ति के जीवन में गहरा असर डालता है। 6 अक्टूबर को शनि और चंद्रमा की युति मीन राशि में होने वाली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह संयोग विष योग का निर्माण करेगा, जो तीन राशियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस दौरान आर्थिक हानि, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और मानसिक दबाव जैसी समस्याओं की संभावना रहेगी।

मेष राशि: अचानक बढ़ेंगे खर्च और विवाद

मेष राशि के जातकों के लिए यह विष योग बारहवें भाव में बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह स्थिति अनावश्यक खर्च और विवाद की ओर संकेत देती है। साझेदारी में काम करने वालों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस दौरान कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका रहेगी। निवेश, सट्टेबाजी या किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि: सेहत और सम्मान पर संकट

सिंह राशि के लिए यह योग अष्टम भाव में बन रहा है, जो स्वास्थ्य और सामाजिक छवि दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण है। अचानक बीमारी या गुप्त रोग परेशान कर सकते हैं। कारोबार में रुकावटें और पैसों के लेन-देन में समस्याएं आ सकती हैं। सामाजिक मान-सम्मान बचाए रखने के लिए सावधानी जरूरी होगी।

मीन राशि: रिश्तों और वित्तीय मामलों में सतर्क रहें

मीन राशि वालों के लिए यह योग प्रथम भाव में बन रहा है। इस दौरान अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है और जीवनसाथी की सेहत प्रभावित हो सकती है। रिश्तों में तनाव बढ़ने और वित्तीय धोखाधड़ी की संभावना भी रहेगी। किसी को उधार धन देने से बचें और लेन-देन में पूरी सतर्कता बरतें।

Read more-सलमान खान और रोहित शर्मा के बीच छुपा हुआ रिश्तेदाराना कनेक्शन, जो आप नहीं जानते

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img