जीना मुश्किल कर देती है सनकी टेढ़ी नजर! जाने इससे बचने के उपाय

Shani Dev Tips: शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। जिस जातक की कुंडली में शनि की स्थिति अच्छी होती है उन्हें राजा बनते देर नहीं लगती और जिनकी कुंडली में शनि देव की स्थिति अच्छी होती है उन्हें बहुत सारी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। शनि देव हर इंसान को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। कुंडली में शनि की स्थिति से उसकी दृष्टि भी प्रभावित होती है जिस जातक को भविष्य में अच्छे या बुरे परिणाम मिलते हैं।

कैसे बनती है शनि की टेढी नजर

शनि देव की टेढ़ी नजर किसी को भी बर्बाद कर सकती है। ज्योतिष शास्त्रियों के मुताबिक अगर किसी जातक की कुंडली में शनि मारक या आकारक स्थिति में विद्यमान है तो उनकी छवि भविष्य में परेशानियां पैदा कर सकती हैं। जब कुंडली में शनि पर उनके शत्रु ग्रहो मंगल, चंद्र और सूर्य आदि की दृष्टि बनी हुई है तो जातक के जीवन में अनिष्ट की आशंका बनी रहती है।

शनि के प्रकोप से बचने के उपाय

-शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए आपको रोजाना भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। शनि देव भी भगवान शिव की आराधना करते हैं ऐसे में अगर आप भी शनि की वंदना करते हैं तो जीवन से कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

-शनिवार के दिन आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें। इस तरह के दान से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जातक को अपना आशीर्वाद देते हैं। आपका यह दान किसी व्यक्ति को संकट से उबार सकता है।

-शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए ऐसा करने से कुंडली में शनि की अशुभता कम होती है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-अक्षय तृतीया पर चांदी काटेंगे ये राशि के लोग, दस्तक देंगी मां लक्ष्मी!

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img