तरक्की को रोक सकती है इस दिशा में लगी घड़ी, हो सकती है आर्थिक तंगी

अगर घड़ी को सही दिशा में ना लगाया जाए तो आपके घर की तरक्की बाधित हो सकती है आपको आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। घड़ी को दीवार पर तंगते समय वास्तु शास्त्र के कुछ नियम को जरूर जान लेना चाहिए।

198
Watch

Ghadi Vastu Tips: एक समय घर में घड़ी लगी होना स्टेटस सिंबल माना जाता था घड़ी लगाना सदर भी माना जाता था। घड़ी समय बताने का काम करती है। घड़ी को हमेशा सही दिशा में ही लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में घड़ी की एक सही दिशा बताई गई है अगर घड़ी को सही दिशा में ना लगाया जाए तो आपके घर की तरक्की बाधित हो सकती है आपको आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। घड़ी को दीवार पर तंगते समय वास्तु शास्त्र के कुछ नियम को जरूर जान लेना चाहिए।

इस दिशा में नहीं लगानी चाहिए घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगना चाहिए। यह दिशा मृत्यु के देवता यमराज की दिशा मानी जाती है। इसी तरह घर में दक्षिण दिशा की दीवार पर घड़ी लगी रहने से वहां रहने वाले लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर घड़ी दक्षिण दिशा में लगी होगी तो आपके घर में तरक्की रुक जाएगी और बिजनेस के मार्ग में बाधाएं आने लगेंगी। अगर आप गलत दिशा में दीवार घड़ी लगाएंगे तो आपके लिए वह मुसीबत का कारण भी बन सकती है।

घर से तुरंत बाहर कर दे बंद घड़ी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर घर में खराब घड़ी पड़ी हुई है तो उसे तुरंत हटा दें अगर घड़ी टूट गई है तो उसे भी घर में नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि इससे आने वाले लोगों को जिंदगी में तनाव के साथ-साथ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण दिशा के अलावा घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए।

Read More–Astro Tips: भूलकर भी इन चीजों का नहीं करना चाहिए दान, कंगाल होते नहीं लगेगी देर