Saturday, January 24, 2026

शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के साथ बनने जा रहे बेहद शुभ संयोग, इन राशि वालों के बनेंगे सभी बिगड़े काम

Gajkesari Yog: कल 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है और इस दिन चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। 28 और 29 अक्टूबर की रात को चंद्र ग्रहण लगेगा जो कई मायनों में खास होने वाला है। यह चंद्र ग्रहण साल 2023 का एकमात्र ग्रहण है जो भारत में नजर आएगा। इस चंद्र ग्रहण का असर और सूतक काल दोनों ही मान्य होंगे चंद्र ग्रहण पर एक बहुत ही शुभ संयोग भी बन रहा है। चंद्र ग्रहण के साथ शरद पूर्णिमा पर गुरु और चंद्र की युति से गज केसरी राजयोग बनेगा। 28 अक्टूबर 2023 को एक साथ चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा और गजकेसरी योग का महासंयोग बनेगा यह महासंयोग कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए 28 अक्टूबर का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है व्यापार में लाभ होगा घर में सुख शांति बनी रहेगी। परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार आपको सुनने को मिल सकता है।

वृषभ राशि

प्रोफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियां खत्म हो जाएगी आपको ऊंचा पद और बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान इस राशि के जातकों को तगड़ा लाभ मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। विदेश यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

28 अक्टूबर से अच्छा समय शुरू होने वाला है। व्यापार में लाभ होगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी कोर्ट कचहरी के मामलों से भी छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि

घरेलू खर्चों में कमी आ सकती है धन आने के नए मार्ग बनेंगे पारिवारिक कलह से छुटकारा मिलेगा। तनाव कम होगा। आर्थिक स्थिति में भी तगड़ा लाभ मिलेगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-आधी रात को कर ले सरसों तेल के ये अचूक टोटके, झटपट दूर हो जाएगी गरीबी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img