Surya Grahan 2023: इन लोगों की खुशियों में लगने वाला है ग्रहण, परेशानियों में गुजरेगी दिवाली

अक्टूबर का महीना कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही हानिकारक रहने वाला है दिवाली इन लोगों की दुख भरी रहेगी। दिवाली 2023 में इन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

334
Surya grahan 2023

Surya Grahan 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य या चंद्र ग्रहण लगता है तो इसका प्रभाव मानव जीवन पर भी पड़ता है। साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण दिवाली से पहले 24 अक्टूबर के दिन लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण रात 8 बजकर 34 से शुरू होगा देर रात 2 बजकर 25 तक रहेगा। अक्टूबर का महीना कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही हानिकारक रहने वाला है दिवाली इन लोगों की दुख भरी रहेगी। दिवाली 2023 में इन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण बहुत ही अशुभ रहने वाला है। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने की संभावना है आपको तकलीफों का सामना करना पड़ेगा। कहीं पर धन निवेश करने से परहेज करें वरना मुश्किल में फंस सकते हैं।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण हानिकारक रहेगा। बिजनेस में हानि हो सकती है। नौकरी पर भी संकट आ सकता है आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ेगा। निवेश से नुकसान हो सकता है ऐसे में धन निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।

तुला राशि

यह राशि के लोग इस काल में तनाव महसूस करेंगे। अधिकारियों की तरफ से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। लड़ाई झगड़े से दूर रहे नहीं तो कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पुराने मामलों में आपको उलझन पैदा हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण बहुत ही हानिकारक रहेगा। पार्टनर के साथ वाद विवाद हो सकता है। बिजनेस में आर्थिक नुकसान हो सकता है। सूर्य ग्रहण के दौरान आपके स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का भी सामना करना पड़ेगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)