Thursday, December 4, 2025

30 साल बाद इस राशि में शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती, परेशानियों से गुजरेगा साल 2025

Shani Ki Sadesati: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग ढाई साल का समय लगा देते हैं। इस समय शनिदेव अपनी ही राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं हालांकि के साल 2025 में शनि देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि देव साल 2025 में मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चलेगी। साल 2025 में शुरू होने वाली शनि की साढ़ेसाती का असर मेष राशि के जातक पर बहुत ही बुरा पड़ने वाला है।

स्वास्थ्य पर दिखेगा असर

मेष राशि के जातक पर साल 2025 में शनि की साढ़ेसाती चलेगी जो स्वास्थ्य पर बेहद ही असर डालेगी। आंख से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। पर में चोट इत्यादि की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य खराब रहेगा। कोई भी बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से पहले गंभीरता से विचार करना होगा। इस दौरान आर्थिक मोर्चे में नुकसान हो सकता है।

बना रहेगा मानसिक तनाव

साल 2025 में मेष राशि के जातक को मानसिक तनाव बना रहेगा। पिता से अनावश्यक विवाद हो सकता है। बड़े भाई से किसी बात को लेकर विवाद की स्थितिउत्पन्न हो सकती है। घर में वाद -विवाद और कलह बढ़ सकती हैं। घरेलू विवाद को लेकर मानसिक तनाव रहेगा घर में नकारात्मक ऊर्जा से मानसिक परेशानी बढ़ सकती है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-नहाने के तुरंत बाद गलती से भी ना करें ये 1 काम, बर्बाद हो सकती है जिंदगी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img