कंगाल बना देती है घर में इस दिशा में रखी झाड़ू, परेशानियां कभी नहीं छोड़ती पीछा

कई घरों में आप लोगों ने देखा होगा कि झाड़ू कहीं पर भी डाल दी जाती है लेकिन ऐसा नहीं होता है अगर आप झाड़ू को सही दिशा में नहीं रखेंगे तो आपके घर से गरीबी कभी भी नहीं जाएगी।

354
jhadu

Broom Vastu Tips: हर घर में झाड़ू सबसे आम वस्तुओं में से एक है जिसे अगर सही जगह पर ना रखा जाए तो वास्तु दोष लगता है। झाड़ू का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है कहते हैं कि झाड़ू को कभी भी लात नहीं मरनी चाहिए झाड़ू को बहुत ही सम्मान से कहीं एक जगह पर रखना चाहिए नहीं तो माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। कई घरों में आप लोगों ने देखा होगा कि झाड़ू कहीं पर भी डाल दी जाती है लेकिन ऐसा नहीं होता है अगर आप झाड़ू को सही दिशा में नहीं रखेंगे तो आपके घर से गरीबी कभी भी नहीं जाएगी। कई बार ऐसा होता है कि लोगों की नजरों से बचने के लिए हम लोग झाड़ू को सोफा के नीचे किचन में या बिस्तर के नीचे रख देते हैं लेकिन ऐसा करना गलत माना जाता है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू की सही दिशा बताई गई है।

बिस्तर के नीचे नहीं रखनी चाहिए झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार बिस्तर के नीचे कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। झाड़ू का मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है इसीलिए झाड़ू को हमेशा साफ जगह और उचित जगह पर ही रखना चाहिए। बिस्तर के नीचे झाड़ू रखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। झाड़ू को अगर आप बिस्तर के नीचे रखते हैं तो बीमारियां और परेशानियां कभी भी आपका पीछा नहीं छोड़ेंगी।

इस जगह पर रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को हमेशा साफ स्थान पर ही रखना चाहिए। साथ में इस बात का भी ध्यान रखें कि जहां पर झाड़ू रखी गई है वहां पर लोगों की नजर नहीं पड़नी चाहिए। ऐसा करने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और बुरी शक्तियों हमेशा घर से दूर चली जाएगी। ऐसे घरों में माता लक्ष्मी भी हमेशा के लिए वास करती हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-30 साल बाद चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, पैसों से तिजोरी भर देंगे शुक्र – शनि