बॉलीवुड इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर! अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन भाभी का हुआ निधन

Seema Deo Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बहुत ही दुखद भरी खबर सामने आ रही है अमिताभ बच्चन की फिल्म आनंद में उनकी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का निधन हो गया है। सीमा देव 80 साल की थी लंबे वक्त से बढ़ती उम्र की वजह से कई बीमारियों से जूझ रही थी। सीमा देव के अचानक निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सीमा देव मुंबई में बेटे के साथ रहती थी। दरअसल उनके पति रमेश देव का कुछ साल पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

अमिताभ बच्चन की भाभी का निभा चुकी किरदार

सीमा देव ने वैसे तो बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है लेकिन फिल्म ‘आनंद’ में उन्होंने अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना के साथ अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म में रमेश देव अमिताभ बच्चन के दोस्त डॉ प्रकाश कुलकर्णी के रोल में थे। अमिताभ बच्चन दोस्त की वाइफ के रिश्ते से एक्ट्रेस को भाभी का कर बुलाते थे। अपने करियर में इन्होंने 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है हिंदी सिनेमा के अलावा मराठी फिल्मों में भी नजर आई।

कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी है सीमा देव

सीमा देव ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में आई मियां बीवी रजा से की थी। इसके अलावा संसार ,सुनहरा संसार, कोरा कागज, भाभी की चूड़ियां जैसे हिट फिल्मों में काम किया है।

Read More-बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही Gadar 2, ऐसा रहा OMG 2 का हाल, जानें 13वें दिन का कलेक्शन

Hot this week

10 और 20 रुपये के नोटों को लेकर बड़ा अपडेट, RBI की तैयारी जानकर चौंक जाएंगे

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश की मुद्रा व्यवस्था में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img