ट्रैक से उतरी 10 बोगियां हुआ भीषण हादसा, 15 की मौत, 50 घायल

Pakistan Train Accident: पाकिस्तान में भी आज 6 अगस्त रविवार के दिन भीषण ट्रेन हादसा हो गया जिसमें 15 लोगों की जान चली गई और 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है यह हादसा सहजादपुर और नवाबशाह के बीच हुआ है। ट्रेन कराची से पंजाब जा रही थी। पाकिस्तान की रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को नवाब शाह नरहरि रेलवे स्टेशन के पास हजारों एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गई जिसमें मौके पर 15 लोगों की मौत हो गई जबकि काफी लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

अज्ञात कारणों से हुआ हादसा

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह हादसा अज्ञात कारणों से हुआ है हादसे को लेकर अधिकारियों का कहना है कि पटरी से उतरने के पीछे का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। वही एक रिपोर्ट्स का कहना है कि ट्रेन कराची से रावलपिंडी जा रही थी। विमानन मंत्री ख्वाजा साहब रफीक ने कहा कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। रिपोर्ट से पता चलता है कि 15 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बहुत ही दुखद है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

वही सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इस घटना पर दुख जताया था इतना ही नहीं उन्होंने नवाब शाह के डिप्टी कमिश्नर को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं। हालांकि इस घटना से वहां पर अफरा-तफरी मच गई है। पाकिस्तान में हाल के दिनों में रेल हादसे में तेजी आई है।

Read More-BJP सांसद रामशंकर कठेरिया को हुई 2 साल की सजा, सांसद सदस्यता पर भी मंडराया खतरा

Hot this week

बहोरवा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आज विश्राम, कल होगा विशाल भंडारे का आयोजन

टड़ियावां/हरदोई: विकासखंड टड़ियावां के ग्राम बहोरवा स्थित श्री बाबा शुकदेव...

जाति का मामला, फिर भी नहीं लगा SC-ST एक्ट! हाईकोर्ट ने क्यों पलटा निचली अदालत का आदेश?

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img