“एक बार फिर देश का हो विभाजन…” धीरेंद्र शास्त्री के इस बड़े बयान से मचा सियासी भूचाल, पाकिस्तान के हिंदुओं पर कही ये बड़ी बात

प्रतापगढ़ के कुंडा में चल रही रामकथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कथा के मंच से उन्होंने पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों यानी हिंदुओं की सुध लेते हुए उन्हें भारत की नागरिकता दिए जाने की जोरदार वकालत की। इतना ही नहीं, उन्होंने यह तक कह दिया कि जरूरत पड़ने पर एक बार फिर देश का विभाजन हो जाना चाहिए ताकि वहां प्रताड़ित हो रहे हमारे हिंदू भाइयों को सुरक्षित भारत लाया जा सके। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया और राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में आ गया है।

अपनों से ही सनातन को ज्यादा खतरा और एकता की अपील

अपने तीखे और बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं को चेताते हुए कहा कि आज सनातन धर्म को दूसरे धर्म के लोगों से उतना खतरा नहीं है, जितना उन लोगों से है जो खुद को हिंदू कहते हैं लेकिन समाज को तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यादव और माधव में कोई अंतर नहीं है, सब एक ही परिवार का हिस्सा हैं। हिंदुओं को एकजुट करने के लिए उन्होंने यहां तक कह दिया कि यदि उन्हें इसके लिए सौ बार भी झुकना पड़े या माफी मांगनी पड़े, तो वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कसम खाई कि वह मरते दम तक हिंदुओं को बिखरने नहीं देंगे।

मथुरा में ‘श्यामलला’ के भव्य मंदिर की हुंकार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब धीरेंद्र शास्त्री ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी बड़ा दावा ठोक दिया है। उन्होंने कहा कि मथुरा पर लगा कलंक अब मिटाना ही होगा और जिस तरह अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है, वैसे ही मथुरा में भी ‘श्यामलला’ का भव्य मंदिर विराजमान होना चाहिए। उन्होंने भीड़ से आह्वान किया कि लोग उन्हें गालियां दें या उनके पुतले फूंके, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन उन्हें मथुरा के इस अभियान में साथ चलना होगा। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चुनाव और कथाओं पर दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए स्पष्ट किया कि उनकी कथाएं किसी राजनीतिक चुनाव के लिए नहीं, बल्कि केवल सनातन धर्म के प्रचार और उत्थान के लिए हैं।

राजा भैया की तारीफ और सनातन के लिए लड़ने की सीख

कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने स्थानीय विधायक कुंडा वाले राजा भैया की भी जमकर सराहना की। उन्होंने प्रतापगढ़ के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल बातें बनाने वाले बहुत लोग हैं, लेकिन सनातन धर्म के लिए डटकर खड़े होने और लड़ने वाले लोग बहुत कम मिलते हैं। उन्होंने कहा कि हर जिले में राजा भैया जैसा एक मजबूत व्यक्तित्व होना चाहिए जो खुलकर सनातन का समर्थन कर सके। अंत में उन्होंने अपनी आगामी वृंदावन यात्रा का जिक्र करते हुए सभी से आपसी मतभेद भुलाकर केवल सनातन और देशहित में एकजुट रहने की अपील की।

Read more-यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने के दावे पर चुनाव आयोग का बड़ा जवाब, जानिए योगी के दावे की क्या है सच्चाई?

Hot this week

UGC पर राजा भैया को मिला बृजभूषण का साथ, 2027 चुनाव को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img