यूपी चुनाव: कांग्रेस की 200 सीटों पर दावेदारी से बढ़ी अखिलेश की टेंशन, क्या टूटेगा गठबंधन?

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर खींचतान शुरू होती दिखाई दे रही है। गठबंधन में शामिल दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर सहमति बनाना आसान नहीं लग रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को करीब 200 विधानसभा सीटों की सूची सौंपी है। इन सीटों पर पार्टी ने अपनी दावेदारी जताई है। खास बात यह है कि कांग्रेस इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ना नहीं चाहती, बल्कि गठबंधन में अपनी मजबूत हिस्सेदारी के लिए यह सूची तैयार की गई है।

कांग्रेस ने 200 सीटों पर जताया दावा, नेतृत्व तक पहुंचाई सूची

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने गोपनीय तरीके से अपनी सीटों की सूची सपा नेतृत्व को सौंपी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के स्तर से यह सूची अखिलेश यादव तक पहुंचाई गई। इसमें उन विधानसभा क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, जहां कांग्रेस के सांसदों का प्रभाव है और पार्टी का संगठन सक्रिय है। प्रियंका गांधी की मौजूदगी में दिल्ली में हुई बैठक के दौरान भी सीटों को लेकर चर्चा हुई थी। प्रदेश के नेताओं से मिले फीडबैक के आधार पर यह सूची तैयार की गई है।

कांग्रेस 125-130 सीटें चाहती है, सपा का क्या है प्लान?

सीटों के बंटवारे में सबसे बड़ा पेंच कांग्रेस की मांग और सपा की तैयारी को लेकर है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस गठबंधन में 125 से 130 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। वहीं, सपा नेतृत्व कांग्रेस को केवल 40 से 50 सीटें देने के पक्ष में बताया जा रहा है। सपा का मानना है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। ऐसे में उसे ज्यादा सीटें देना राजनीतिक रूप से उचित नहीं होगा।

350 सीटों पर खुद चुनाव लड़ने की तैयारी में अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी इस बार भी उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से करीब 340 से 350 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने 347 सीटों पर अपने चुनाव चिह्न से प्रत्याशी उतारे थे। पार्टी का मानना है कि अधिक सीटों पर खुद चुनाव लड़ने से जीत की संभावनाओं को बेहतर तरीके से साधा जा सकता है।

उम्मीदवारों के नाम मांगकर सपा ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल?

सपा ने कांग्रेस से उन सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम भी मांगे हैं, जिन पर पार्टी दावा कर रही है। इससे दोनों दलों को यह समझने में मदद मिलेगी कि कहां कांग्रेस मजबूत है और कहां सपा के पास बेहतर विकल्प हैं। फिलहाल सीटों पर अंतिम सहमति नहीं बनी है। सपा ने गठबंधन की बातचीत पूरी होने तक अपने आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा रोकने का फैसला किया है। अब देखना होगा कि अखिलेश यादव कांग्रेस की 200 सीटों वाली सूची में से कितनी सीटों पर सहमति देते हैं।

Read more-क्रुणाल पांड्या के साथ मैदान पर क्या हुआ? 7 गेंदों पर लगे 7 छक्के! भूल नहीं पाएंगे यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Hot this week

बिहार NDA में बढ़ी रार! आनंद मोहन ने किसे बताया JDU की हार का जिम्मेदार?

बिहार में MLC चुनाव के नतीजों के बाद सत्ताधारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img