‘रामायण’ के प्रोड्यूसर की कंपनी पर IT की रेड, खबर आते ही 8% लुढ़के शेयर; क्या है पूरा मामला?

फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी प्राइम फोकस लिमिटेड पर बुधवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई से हलचल मच गई। कंपनी ‘Ramayan’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से जुड़ी है। विभाग की टीम कंपनी के साथ उसके चार्टर्ड अकाउंटेंट से जुड़े ठिकानों पर भी सर्च कर रही है। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

टैक्स और विदेशों में पैसों के लेन-देन पर जांच

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई पिछले सप्ताह फिल्मी हस्तियों और कुछ प्रोडक्शन कंपनियों से जुड़े परिसरों में हुई तलाशी के दौरान सामने आई जानकारी के आधार पर आगे बढ़ाई गई है। विभाग कथित टैक्स चोरी, वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी और विदेशों में फंड ट्रांसफर से जुड़े मामलों की जांच कर रहा है। जांच का एक अहम हिस्सा यह पता लगाना है कि संबंधित लेन-देन किस उद्देश्य से किए गए और उनका वास्तविक स्वरूप क्या था।

रेड की खबर से शेयर बाजार में मचा हड़कंप

इनकम टैक्स की कार्रवाई की खबर सामने आते ही इसका सीधा असर प्राइम फोकस के शेयर पर दिखाई दिया। बुधवार सुबह कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर करीब 8 फीसदी तक नीचे चले गए। फिलहाल विभाग की सर्च जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि जांच में क्या अहम जानकारी सामने आई है और आगे किस तरह की कार्रवाई की जाती है।

नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ पर भी टिकी नजरें

नमित मल्होत्रा फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित प्रोड्यूसर हैं और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं। अब उनकी सबसे चर्चित परियोजनाओं में ‘रामायण: पार्ट वन’ शामिल है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी, सनी देओल, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल और लारा दत्ता समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाना है और पहला भाग दिवाली के मौके पर आने वाला है।

Read  More-राष्ट्रगान के दौरान छलके आंसू, आखिरी मैच में मेसी ने किया ऐसा… देखकर भावुक हुए फैंस

 

Hot this week

अगरकर की विदाई पर भावुक हुए हेड कोच गौतम गंभीर, कहा- ‘इतिहास आपको हमेशा…’

भारतीय क्रिकेट में चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल चुके...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img