India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज, 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले से पहले अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने साफ किया है कि उनकी टीम भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर खास तैयारी कर रही है।
बुमराह के खिलाफ अफगानिस्तान ने बनाया प्लान
इब्राहिम जादरान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह को दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि अफगान टीम उनके खिलाफ बिना ज्यादा जोखिम लिए अपनी रणनीति के मुताबिक बल्लेबाजी करना चाहेगी। बुमराह का अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड भी शानदार है। उन्होंने अब तक दो टी20 मैचों में चार विकेट लिए हैं और उनका इकोनॉमी रेट करीब 4 रन प्रति ओवर रहा है। ऐसे में अफगान बल्लेबाजों के लिए उनका सामना करना बड़ी चुनौती होगी।
वैभव सूर्यवंशी पर भी रहेगी खास नजर
अफगान कप्तान ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि टीम ने वैभव के बल्लेबाजी करने के तरीके के वीडियो देखे हैं और उसके मुताबिक रणनीति तैयार की है। वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में अफगानिस्तान उन्हें शुरुआत में ही रोकने की कोशिश करेगा।
भारत को पहली बार हराने की तलाश में अफगानिस्तान
टी20 क्रिकेट में अफगानिस्तान अब तक भारत को हरा नहीं पाया है। 2024 में दोनों टीमों के बीच बेंगलुरु में खेला गया मुकाबला डबल सुपर ओवर तक पहुंच गया था, लेकिन भारतीय टीम ने बाजी मार ली थी। अब दिल्ली में अफगानिस्तान के पास इतिहास बदलने का मौका होगा। वहीं भारत की नजर सीरीज की जीत के साथ शुरुआत करने पर रहेगी।
Read More-Team India में नौकरी का मौका, खिलाड़ी होना जरूरी नहीं; इस पद के लिए ऐसे करें आवेदन








