Team India में नौकरी का मौका, खिलाड़ी होना जरूरी नहीं; इस पद के लिए ऐसे करें आवेदन

Team India Job: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया से जुड़े एक अहम पद के लिए भर्ती निकाली है। बोर्ड ने शुक्रवार 11 सितंबर को ‘हेड–स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन’ पद के लिए आवेदन मांगे हैं। यह नियुक्ति BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के लिए होगी। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए टीम इंडिया का पूर्व खिलाड़ी होना जरूरी नहीं है। तय शैक्षणिक योग्यता और अनुभव रखने वाला उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।

क्या होगी जिम्मेदारी?

चुने गए उम्मीदवार को BCCI के एलीट क्रिकेट और CoE कार्यक्रमों में स्पोर्ट्स साइंस और मेडिसिन से जुड़ी सेवाओं की रणनीति तैयार करने और उन्हें लागू कराने की जिम्मेदारी मिलेगी। इसके अलावा फिजियोथेरेपी और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग से जुड़े विभागों की निगरानी भी करनी होगी। उम्मीदवार को कोचिंग स्टाफ, क्रिकेट एजुकेशन टीम और दूसरे परफॉर्मेंस विशेषज्ञों के साथ मिलकर खिलाड़ियों के लिए बेहतर सपोर्ट सिस्टम तैयार करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास स्पोर्ट्स साइंस या संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए, जबकि डॉक्टरेट को प्राथमिकता दी जाएगी। रणनीतिक नेतृत्व वाली भूमिका में कम से कम पांच साल का अनुभव जरूरी है। प्रोफेशनल या ओलंपिक स्तर के खिलाड़ियों के साथ काम करने, हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम बनाने और स्पोर्ट्स साइंस या मेडिसिन सपोर्ट देने का अनुभव भी अपेक्षित है। इसके साथ संबंधित क्षेत्र का वैध प्रोफेशनल एक्रेडिटेशन या लाइसेंस होना जरूरी है।

30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

इस पद पर खिलाड़ी कल्याण, चोटों से बचाव, रिहैबिलिटेशन, फिटनेस, रिसर्च और नई तकनीक के इस्तेमाल पर खास ध्यान दिया जाएगा। स्पोर्ट्स मेडिसिन में विशेषज्ञता, मेडिकल गवर्नेंस या चीफ मेडिकल ऑफिसर जैसे पद पर अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त प्राथमिकता मिल सकती है। इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक BCCI की वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्क्रीनिंग के बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।

Read More-Hardik Pandya की होने वाली है मैदान पर वापसी! जानें किस सीरिज में खेलते हुए आएंगे नजर?

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img