तृषा कृष्णन का नया अवतार देख चौंकेंगे फैंस! लंदन में शुरू हुई रहस्यमयी फिल्म की शूटिंग

मुंबई: साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले उन्हें लंदन में देखा गया था, जिसके बाद उनके वहां पहुंचने की वजह को लेकर फैंस के बीच सवाल थे। अब इसकी वजह सामने आ गई है। तृषा लंदन में अपनी नई साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। खास बात यह है कि इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

तृषा ने क्लैपर बोर्ड के साथ शेयर की तस्वीर

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, तृषा कृष्णन के साथ राधिका सरथकुमार और अपर्णा बालमुरली भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। तीनों कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। तृषा ने भी अपने फैंस को इसकी झलक दिखाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शूटिंग सेट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह हाथ में क्लैपर बोर्ड पकड़े नजर आईं। हालांकि फिल्म की कहानी और तृषा के किरदार से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पैनोरमा स्टूडियोज की तमिल सिनेमा में नई शुरुआत

इस फिल्म का निर्देशन राजा कृष्ण मेनन कर रहे हैं। प्रोजेक्ट को कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, सुंदर एरन, विकास शर्मा और अमित डालमिया प्रोड्यूस कर रहे हैं। अभिनव मेहरोत्रा क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं, जबकि राजेश मेनन और जॉर्ज कैमरन को-प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पैनोरमा स्टूडियोज की ओर से पेश की जा रही इस फिल्म को फ्यूजन फ्लिक्स और लोकोमोटिव ग्लोबल मिलकर बना रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के जरिए पैनोरमा स्टूडियोज तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहा है। फिल्म के नाम और रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है।

2002 में शुरू हुआ था तृषा का फिल्मी सफर

तृषा कृष्णन लंबे समय से साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने साल 2002 में फिल्म ‘मौना पेसियाधे’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तमिल और तेलुगु सिनेमा में कई सफल फिल्मों में काम किया। ‘घिल्ली’, ‘वर्षम’, ‘अथाडु’, ‘विन्नैतांडी वरुवाया’, ‘96’ और ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब पहली बार साइकोलॉजिकल हॉरर जॉनर में उनका नया अंदाज देखने को मिल सकता है। फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आने का फैंस को इंतजार है।

Read more-खेतों में काम कर रही बुजुर्ग महिला से मिले सीएम विजय, जाते-जाते किया ऐसा काम कि वायरल हुआ वीडियो

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img