सवार थे 147 लोग तभी अचानक प्लेन पर गिरी आसमानी बिजली, कोलकाता एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी

कोलकाता से अगरतला जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट पर शुक्रवार को बिजली गिर गई। यह घटना उस समय हुई, जब विमान एयरपोर्ट पर एयरोब्रिज के पास खड़ा था और उड़ान भरने की तैयारी चल रही थी। उस समय इलाके में तेज आंधी और बारिश हो रही थी। खराब मौसम को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी किया था।

विमान में 147 लोग थे सवार

इंडिगो की फ्लाइट 6E6068 में कुल 147 लोग सवार थे। इनमें 141 यात्री और 6 क्रू सदस्य शामिल थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई। सुरक्षा के लिए सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को तुरंत विमान से उतार लिया गया।

दूसरे विमान से भेजे गए यात्री

घटना के बाद एयरलाइन ने सभी यात्रियों के लिए दूसरे विमान का इंतजाम किया। कुछ समय बाद सभी यात्रियों को दूसरे विमान में बैठाकर अगरतला भेज दिया गया। वहीं, जिस विमान पर बिजली गिरी, उसकी तकनीकी जांच की जा रही है।

दो कर्मचारियों को आई मामूली चोट

इंडिगो के मुताबिक, घटना के दौरान रनवे पर काम कर रहे दो कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। शुक्रवार को कोलकाता और आसपास के इलाकों में तेज बारिश और आंधी के कारण कई जगह जलभराव और ट्रैफिक की समस्या भी देखने को मिली।

Read More-“क्या मुसलमान होने का मतलब पाकिस्तानी होना है?” सोसायटी में देर रात हुआ हंगामा, वायरल VIDEO ने खड़े किए कई सवाल

Hot this week

हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मंडप की छत गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत

महाराष्ट्र के महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img