61 की उम्र में फिर गूंजेगी शहनाई? आमिर खान की तीसरी शादी की तारीख आई सामने, जानें कौन है वो मिस्ट्री गर्ल!

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्टनिस्ट’ यानी आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया से लेकर बी-टाउन के गलियारों तक, हर तरफ बस एक ही चर्चा है कि आमिर खान एक बार फिर दूल्हा बनने की तैयारी कर रहे हैं। 61 साल की उम्र में एक्टर के दोबारा घर बसाने की खबरों ने फैंस को हैरान भी किया है और उनके बीच खलबली भी मचा दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को एक नया नाम देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

जुलाई में होगी सीक्रेट वेडिंग, सामने आई तारीख

सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की तारीख भी तय हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दोनों आने वाली 5 जुलाई को एक बेहद निजी समारोह (प्राइवेट सेरेमनी) में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह कोई बड़ी या भव्य बॉलीवुड शादी नहीं होगी, बल्कि आमिर के घर पर ही एक सिंपल रजिस्ट्रेशन और साइनिंग सेरेमनी रखी जाएगी। इस खास मौके पर सिर्फ दोनों के परिवार वाले और बेहद करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे, जो नए जोड़े को अपना आशीर्वाद देंगे।

एक साल से साथ रह रहा है यह कपल

खबरों की मानें तो आमिर और गौरी पिछले करीब एक साल से एक-दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं। दोनों बिना किसी लाइमलाइट के एक परिवार की तरह रह रहे हैं और अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। एक साल तक साथ रहने और एक-दूसरे को अच्छी तरह समझने के बाद, अब इस कपल ने फैसला किया है कि वे अपने इस खूबसूरत रिश्ते को शादी का ऑफिशियल नाम दें। यही वजह है कि दोनों ने जुलाई के महीने में बेहद सादगी से कोर्ट मैरिज करने का मन बनाया है।

आमिर ने खुद बयां किया था अपना हाल-ए-दिल

कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में खुद आमिर खान ने गौरी को लेकर अपने जज्बात जाहिर किए थे। उन्होंने कहा था कि वह खुद को बेहद खुशनसीब मानते हैं कि गौरी उनकी जिंदगी में आईं। आमिर के मुताबिक, गौरी के साथ उन्हें एक अलग ही सुकून मिलता है और दोनों साथ में बेहद खुश हैं। किरण राव से अलग होने के काफी समय बाद आमिर की जिंदगी में आए इस बदलाव को लेकर उनके फैंस भी काफी उत्सुक हैं और यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि 5 जुलाई को शादी की तस्वीरें कब सामने आएंगी

Read more-प्रेम प्रसंग के शक ने ले ली 15 साल के नाबालिक की जान, जहर देकर उतारा मौत के घाट

Hot this week

TMC में टूट पर हुमायूं कबीर की खुली चुनौती: “पिक्चर अभी बाकी है, असली…”

पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों में इस समय जबरदस्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img