IPL 2026 के बीच भी पूरी दुनिया में टीम इंडिया की बादशाहत, ICC रैंकिंग में नंबर-1 सूर्या की सेना, जाने 

ICC T20 Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बार फिर ICC की ताजा टी20 रैंकिंग ने साफ कर दिया है कि Team India अभी भी इस फॉर्मेट की सबसे मजबूत टीम बनी हुई है। सालाना अपडेट में भारत ने नंबर-1 की अपनी पोजीशन को बरकरार रखा है, जो उसकी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का नतीजा है। इस रैंकिंग में हाल के मैचों को ज्यादा महत्व दिया गया है, जिससे वर्तमान फॉर्म का सही आकलन हो सके। टीम इंडिया की स्थिरता और बड़े मैचों में जीत की आदत ने उसे बाकी टीमों से आगे बनाए रखा है। क्रिकेट फैंस के लिए यह खबर किसी राहत से कम नहीं है कि टीम अपनी लय में कायम है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दे रहे कड़ी चुनौती

हालांकि भारत पहले स्थान पर है, लेकिन उसके पीछे की टीमें भी मजबूत चुनौती पेश कर रही हैं। England  दूसरे नंबर पर बनी हुई है और भारत से उसका अंतर अब थोड़ा कम हो गया है। वहीं Australia तीसरे स्थान पर है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें भी टॉप-5 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। इन टीमों की मौजूदगी से साफ है कि टी20 क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है और कोई भी टीम हल्के में नहीं ली जा सकती। आने वाले टूर्नामेंट्स में इन टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

पाकिस्तान की गिरती स्थिति चिंता का कारण

इस बार की रैंकिंग में सबसे ज्यादा चर्चा Pakistan  के प्रदर्शन को लेकर हो रही है। टीम टॉप-5 से बाहर होकर छठे स्थान पर पहुंच गई है, जो उसके हालिया फॉर्म पर सवाल खड़े करता है। पाकिस्तान की रेटिंग में गिरावट यह दर्शाती है कि टीम लगातार प्रदर्शन करने में असफल रही है। जहां पहले वह शीर्ष टीमों में गिनी जाती थी, वहीं अब उसे अपनी स्थिति सुधारने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। यह गिरावट न सिर्फ टीम के लिए, बल्कि उसके फैंस के लिए भी चिंता का विषय बन गई है।

नई टीमों की एंट्री और रैंकिंग में बदलाव

इस साल की रैंकिंग में कुछ नए बदलाव भी देखने को मिले हैं। खासतौर पर Italy ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग लगाई है। पहली बार बड़े मंच पर खेलने के बावजूद टीम ने अपने खेल से सबका ध्यान खींचा है। वहीं कुछ टीमों को रैंकिंग से बाहर भी कर दिया गया है, क्योंकि उन्होंने तय मानकों के अनुसार पर्याप्त मैच नहीं खेले थे। इससे कुल टीमों की संख्या में कमी आई है। यह बदलाव दिखाता है कि अब केवल सक्रिय और लगातार खेलने वाली टीमों को ही रैंकिंग में जगह मिल रही है, जिससे प्रतियोगिता और भी ज्यादा मजबूत हो गई है।

Read More-‘मैं हारी नहीं हूं… इस्तीफा क्यों दूं?’ बंगाल रिजल्ट के बाद ममता का विद्रोही तेवर, EC पर गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप

 

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img