बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar इन दिनों अपने रियलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून को लेकर सुर्खियों में हैं। शो के एक हालिया एपिसोड में उन्होंने फुटबॉल खिलाड़ियों को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। अक्षय ने मजाकिया अंदाज में पुरुष फुटबॉल खिलाड़ियों को “ड्रामेबाज” बताते हुए कहा कि वे मैदान पर चोट लगने के बाद जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देते हैं। उनका यह बयान जहां कुछ लोगों को मजेदार लगा, वहीं कई यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।
‘थोड़ी सी खरोंच पर भी बड़ी एक्टिंग’—अक्षय का बयान
शो में प्रोफेशनल फुटबॉल डिफेंडर दलीमा की मौजूदगी में Akshay Kumar ने कहा कि वे पुरुष और महिला दोनों फुटबॉल टीमों को काफी करीब से फॉलो करते हैं। उन्होंने बताया कि मैदान पर चोट लगने के बाद खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया में बड़ा फर्क देखने को मिलता है। अक्षय के अनुसार, कई पुरुष खिलाड़ी हल्की सी चोट लगने पर भी ऐसे गिरते हैं, जैसे उन्हें गंभीर चोट लगी हो। उन्होंने हंसते हुए कहा, “इतनी एक्टिंग करते हैं कि लगता है जैसे बहुत बड़ी चोट लग गई हो, जबकि असल में ऐसा नहीं होता।”
शो में ह्यूमर और सलाह का तड़का
इस एपिसोड में v ने सिर्फ मजाक ही नहीं किया, बल्कि हल्के-फुल्के अंदाज में सलाह भी दी। दलीमा के पति, जो शो में उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे थे, उनसे अक्षय ने मार्शल आर्ट से जुड़ी कुछ टिप्स साझा कीं। इसके साथ ही उन्होंने मजाक में कहा कि दलीमा मैदान पर तो एक मजबूत डिफेंडर हैं, लेकिन उनके पति को शादी में इससे भी बड़ा “डिफेंडर” बनना होगा। शो के इस हल्के-फुल्के माहौल और अक्षय के ह्यूमर ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
‘भूत बंगला’ से बड़े पर्दे पर वापसी
रियलिटी शो के अलावा Akshay Kumar अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला को लेकर भी चर्चा में हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है और इसमें उनके साथ राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी और दिवंगत अभिनेता असरानी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन कर रहे हैं, जो लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे हैं। फैंस इस कॉमेडी-हॉरर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।
Read More-अचानक बीच रास्ते बदला LPG टैंकर का रूट, गैस सप्लाई को लेकर सरकार ने लिया फैसला! जानें क्यों?








