एक गाने ने बढ़ाया विवाद, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे एक भोजपुरी गाना गा रही थीं। गाने के बोल थे, “प्यार नइखे लिखल हाथ के लकीर में…” लेकिन वीडियो में उन्होंने इस गाने को अपने पति पवन सिंह का बता दिया, जबकि यह गाना खेसारी लाल यादव का है। बस इसी छोटी सी गलती ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और कमेंट सेक्शन में तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
ज्योति ने मांगी माफी, लेकिन यूजर्स पर भी निकाला गुस्सा
विवाद बढ़ता देख ज्योति सिंह ने सामने आकर अपनी गलती मानी और माफी भी मांगी। उन्होने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि यह गाना खेसारी लाल यादव का है और उन्होंने गलती से इसे अपने पति का गाना समझ लिया। हालांकि, माफी के बाद भी ट्रोलिंग नहीं रुकी, जिससे नाराज होकर ज्योति ने यूजर्स को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोग जिस तरह के कमेंट कर रहे हैं, वह बेहद आपत्तिजनक है और किसी भी महिला को इससे ठेस पहुंच सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि खेसारी लाल को वह भाई मानती हैं, लेकिन लोग गलत बातें फैला रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दिख रही रिश्ते को बचाने की कोशिश?
जहां एक तरफ पवन सिंह तलाक पर अड़े हुए हैं, वहीं ज्योति सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट यह इशारा करते हैं कि वह इस रिश्ते को बचाना चाहती हैं। वे अक्सर अपने पोस्ट में पवन सिंह के गाने लगाती हैं और उनके साथ पुरानी तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने शादी की सालगिरह पर पवन सिंह के साथ फोटो शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। ऐसे में फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या यह रिश्ता पूरी तरह खत्म हो जाएगा या फिर इसमें कोई नया मोड़ आएगा।








