ऑनलाइन लव या करोड़ों की साजिश? 80 साल के बुजुर्ग से 9 करोड़ की ठगी, 734 बार भेजे पैसे

मुंबई से सामने आए इस चौंकाने वाले साइबर ठगी के मामले में 80 वर्षीय एक बुजुर्ग सोशल मीडिया पर एक महिला के संपर्क में आए। बातचीत का सिलसिला दोस्ती से शुरू होकर ‘प्यार’ तक पहुंचा। महिला ने खुद को विदेश में फंसी एक अकेली महिला बताया और धीरे-धीरे भरोसा जीतकर आर्थिक मदद की गुहार लगाने लगी। बुजुर्ग ने बिना किसी जांच-पड़ताल के 734 बार अलग-अलग खातों में कुल 9 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। उन्हें हर बार यह भरोसा दिया गया कि पैसे जल्द ही लौटाए जाएंगे।

सच सामने आते ही टूटी दुनिया, अस्पताल में भर्ती हुए बुजुर्ग

जब यह लेन-देन बैंक की नजर में आया, तो लगातार हो रहे ट्रांजैक्शन्स को लेकर बुजुर्ग से पूछताछ की गई। उसी दौरान परिजनों को पूरी बात पता चली। बुजुर्ग ने कबूल किया कि वह एक महिला से ऑनलाइन संपर्क में थे और उसी के कहने पर पैसे भेजते रहे। इस धोखे की सच्चाई सामने आते ही बुजुर्ग मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि सदमे के कारण उनकी सोचने और समझने की क्षमता तेजी से कम हो रही है।

साइबर सेल सक्रिय, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का शक

मुंबई पुलिस और साइबर क्राइम यूनिट ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि यह कोई अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह हो सकता है जो बुजुर्ग और अकेले लोगों को निशाना बनाता है। पुलिस अब उस महिला की असल पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिससे बुजुर्ग की बातचीत होती थी। साथ ही, ट्रांजैक्शन्स के जरिए पैसे के फ्लो को ट्रेस किया जा रहा है।

Read More-सोनिया-राहुल से मिलते ही बदला माहौल? महबूबा मुफ्ती ने कह दी ऐसी बात, हर कोई रह गया हैरान!

Hot this week

CJP प्रवक्ता से मिले अखिलेश तो BJP ने घेरा, शाहनवाज बोले- ‘योगी के रहते यूपी में…’

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img