हरियाली तीज पर माता पार्वती को अर्पित करें ये चीजें, खुशियों से भर जाएगा वैवाहिक जीवन

Hariyali Teej 2025: सनातन धर्म में सावन मास को बेहद ही पवित्र विशेष माना गया है। सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। इस पवन महीने में महिलाओं के लिए खास पर्व भी आता है जिसे हरियाली तीज या हरतालिका तीज भी कहते हैं। यह व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय विवाह जीवन के लिए रखती हैं। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि इस बार हरियाली तीज कब पड़ेगा और माता पार्वती को कौन-कौन सी चीज अर्पित करनी चाहिए।

कब है हरियाली तीज?

हिंदू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज 26 जुलाई 2025 दिन शनिवार को मनाया जाएगा। हरियाली तीज 26 जुलाई 2025 रात 10:41 से शुरू होगी और 27 जुलाई 2025 रात 10:42 पर समाप्त होगी। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:16 बजे से 4:58 तक है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 बजे से 12:57 बजे तक है। विजय मुहूर्त दोपहर 2:43 से 3:30 बजकर तक है। मान्यता है कि इन शुभ कालों में व्रत और पूजा करने से माता पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं पारंपरिक श्रृंगार करती है और माता पार्वती एवं भगवान शिव की विधि पूर्वक पूजा करती हैं।

माता पार्वती को अर्पित करें ये चीज

सुहागिन औरतें माता पार्वती को श्रद्धा पूर्वक सोलह सिंगार अर्पित करें भगवान शिव का गंगाजल या पवित्र जल से अभिषेक करें और फिर माता पार्वती को चूड़ी बिंदी और सिंदूर मेहंदी लगाकर उनका श्रृंगार करें। जिन युवतियों के विवाह में अड़चनें आ रही है उनके लिए भी हरियाली तीज अत्यंत फल दायक होता है। इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More- रणबीर कपूर को रामायण में मिला भगवान राम का किरदार, पत्नी आलिया भट्ट ने दिया ये रिएक्शन

Hot this week

बांग्लादेश का नाम लेकर नेहा बोरा ने दिया ऐसा बयान, बीजेपी का फूटा गुस्सा

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा...

छक्कों के मामले में Abhishek Sharma बनें नंबर-1, बना दिया ये नया विश्व रिकॉर्ड

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img