हर महीने पत्नी को 4 लाख रुपए देंगे मोहम्मद शमी, चुकाना होगा पिछले 7 साल का कर्ज़, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

Mohammed Shami Case: मोहम्मद शमी टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हैं मोहम्मद शमी का क्रिकेट करियर बहुत ही शानदार रहा है लेकिन मोहम्मद शमी की पर्सनल लाइफ बहुत ही संघर्ष भरी रही है। 7 साल पहले भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी का तलाक उनकी पत्नी हसीन जहां के साथ हो गया था। इसके बाद मोहम्मद शमी को कोलकाता हाई कोर्ट की तरफ से बड़ा झटका दिया गया है और मोहम्मद शमी को हर महीने अपनी पत्नी को 4 लाख रुपए देने होंगे।

मोहम्मद शमी को कोलकाता हाई कोर्ट ने दिया झटका

मोहम्मद शमी केस को लेकर कोलकाता हाई कोर्ट की तरफ से सजा सुनाई गई है। मोहम्मद शमी को कोलकाता हाई कोर्ट के द्वारा दिए गए आदेश में कहा गया है कि मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां को गुजारा करने के लिए हर महीने 1 लाख 50 हजार रुपए देने होंगे। इसके अलावा मोहम्मद शमी को अपनी बेटी का भी खर्चा देना होगा जिसके तहत मोहम्मद शमी हर महीने अपनी बेटी के खर्चे के लिए 2 लाख 50 हजार रुपए देंगे।

चुकाना होगा 7 साल का कर्ज

7 अप्रैल साल 2014 को मोहम्मद शमी का हसीन जहां से शादी की थी जिसके बाद साल 2015 में दोनों माता-पिता बन गए। लेकिन साल 2018 में मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। कोलकाता हाई कोर्ट ने सुनवाई में यह बताया है कि मोहम्मद शमी को पिछले 7 साल का कर्ज भी अदा करना होगा। मोहम्मद शमी को 3 करोड़ 36 लाख रुपए पिछले 7 साल के हिसाब से देने होंगे।

Read More-प्रैक्टिस से निकाल कर अचानक टीम इंडिया को होटल में किया गया बंद, बर्मिंघम में मिला संदिग्ध पैकेज

Hot this week

जगन रेड्डी ने CJP को दिया समर्थन, NDA से बदले सुर! चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img