IPL खत्म होते ही अचानक इस दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को कहा अलविदा

Piyush Chawla Retirement: आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट का समापन 3 जून को हो गया था क्योंकि आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबले पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच खेला गया था जिसमें आरसीबी ने पंजाब को हराकर चैंपियन बन गई है आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद अचानक मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी ने सन्यास का ऐलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाज ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है।

पीयूष चावला ने लिया सन्यास

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आते थे लेकिन आईपीएल 2025 के खत्म होते ही उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। पीयूष चावला आईपीएल 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। पीयूष चावला ने साल 2006 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था और साल 2012 में उन्हें बाहर कर दिया गया। पीयूष चावला ने भारत के लिए तीन टेस्ट मैच के लिए जिसमें उन्होंने 7 विकेट लिए। इसके अलावा पीयूष चावला के नाम 25 वनडे मैच में 32 विकेट दर्ज हैं। वही साथ T20 मैच में पीयूष चावला ने चार विकेट लिए और आईपीएल में पीयूष चावला के नाम 192 मैच में 192 विकेट है।

शेयर किया लंबा चौड़ा पोस्ट

पीयूष चावला ने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई हसीन पलों को शेयर किया है और लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है जिसमें पीयूष चावला ने कहा “इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं! खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूं, इस खूबसूरत सफर के दौरान समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद।मैदान पर दो दशक से अधिक समय बिताने के बाद, अब इस खूबसूरत खेल को अलविदा कहने का समय आ गया है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने से लेकर 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा बनने तक, इस अविश्वसनीय सफर का हर पल किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। ये यादें हमेशा मेरे दिल में रहेंगी…आज मेरे लिए बहुत इमोशनल दिन है, क्योंकि मैं आधिकारिक तौर पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। भले ही मैं क्रीज से दूर चला जाऊं, लेकिन क्रिकेट हमेशा मेरे अंदर जीवित रहेगा। अब मैं एक नए सफर की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं, जिसमें मैं इस खूबसूरत खेल की भावना और सबक को अपने साथ लेकर चलूंगा।”

Read More-बेंगलुरु भगदड़ के बाद विराट कोहली की होगी गिरफ्तारी? पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img