महामंडलेश्वर विवाद पर बोली ममता कुलकर्णी, कहा- ‘ये सब भगवान के हाथ में था’

Mamta Kulkarni: बॉलीवुड इंडस्ट्री की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी प्रयागराज के महाकुंभ मेले के दौरान काफी चर्चा में रही थी। ममता कुलकर्णी(Mamta Kulkarni) को महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बना दिया गया था हालांकि इसके बाद काफी विवाद हुआ था। वही अभी इस विवाद पर ममता कुलकर्णी ने चुप्पी तोड़ी है। ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने कहा कि वह एक साध्वी के रूप में अपना आध्यात्मिक मार्ग जारी रखेंगी।

पूरे विवाद पर क्या बोली ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर विवाद पर अपना बड़ा बयान देते हुए कहा कि,”… उसे कुंभ में महामंडलेश्वर बनना मेरे लिए भगवान के हाथों में था, जो 140 वर्षों में सबसे पवित्र अवसर था। भगवान ने मुझे मेरी 25 साल की तपस्या का फल दिया। तो, ऐसा हुआ।” आपको बता दे ममता कुलकर्णी ने एक्टिंग छोड़कर आध्यात्मिक की यात्रा शुरू कर दी है। उन्होंने एक नया नाम रख लिया है। ममता कुलकर्णी को “श्री यमई ममता नंदगिरी” के नाम से जाना जाता है।

बाबा रामदेव ने की थी आलोचना

बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान महामंडलेश्वर बनाया गया था। उनके महामंडलेश्वर बनने पर योग गुरु बाबा रामदेव ने खुलेआम आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि कोई भी व्यक्ति एक ही दिन में संत नहीं बन सकता। उन्होंने कहा था,”सनातन का महान कुंभ पर्व, जहां हमारी जड़े जुड़ी हुई है एक भव्य उत्सव है। यह एक पवित्र त्यौहार है। कुछ लोग कुंभ के नाम पर अश्लीलता, नशा और अनुचित व्यवहार को जोड़ते हैं या महाकुंभ का वास्तविक सार नहीं है। कुछ व्यक्ति जो कल तक सांसारिक सुखों में लिप्त थे, अचानक संत बन जाते हैं या यहां तक की एक ही दिन में महामंडलेश्वर जैसी उपाधि प्राप्त कर लेते हैं।”

Read More-मुंबई की जीत से टूटा कप्तान शुभमन गिल का सपना, बताया गुजरात की हार का कारण

Hot this week

CJP प्रवक्ता से मिले अखिलेश तो BJP ने घेरा, शाहनवाज बोले- ‘योगी के रहते यूपी में…’

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img