सचिन तेंदुलकर को BCCI ने किया सम्मानित, किया ये दिल छू लेने वाला काम

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान रहा है। सचिन तेंदुलकर भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे महान खिलाड़ी है सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है। हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा खाद सम्मान दिया गया है जिसमें बीसीसीआई ने सचिन तेंदुलकर को लेकर ये खास काम किया है।

सचिन को बीसीसीआई का खास सम्मान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने मुंबई स्थित हेड क्वार्टर में एक बोर्ड रूम सचिन तेंदुलकर के नाम पर कर दिया है। इस बोर्ड रूम का नाम SRT 100 रखा गया है। जो सचिन तेंदुलकर के भारतीय क्रिकेट में अतुलनीय योगदान को दर्शाता है। सचिन तेंदुलकर ने खुद SRT 100 का उद्घाटन किया है। इस दौरान बीसीसीआई चेयरमैन रोजर बिन्नी, सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला सहित कई अन्य अधिकारियों ने सचिन तेंदुलकर को सम्मानित किया है।

सचिन तेंदुलकर ने कही ये बात

बीसीसीआई द्वारा मिले खास सम्मान के बाद सचिन तेंदुलकर ने अपना अनुभव साझा करते हुए सभी अधिकारियों को धन्यवाद कहा है। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा “क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के सामने एक छोटा सा कमरा हुआ करता था। मुझे आज भी याद है, जो उन दिनों BCCI का ऑफिस हुआ करता था, उसी साल मैं पाकिस्तान दौरे पर गया था। वहां से चलकर आज इस मुकाम तक पहुंचना, वाकई में गौरव का विषय है।”

Read More-बारिश में धुला KKR का सपना, मैच रद्द होने के बाद प्लेऑफ की रेस बाहर हुई कोलकाता टीम

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img