Friday, November 14, 2025

बेटा और बेटी के साथ अपने घर पहुंचे अनुष्का- विराट, अकाय को गोद में लेकर प्यार लुटाती नजर आई एक्ट्रेस की मां

Anushka Sharma Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है उसके बाद वह प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे थे जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अभी इसी बीच अनुष्का शर्मा का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में अनुष्का शर्मा की मां अपने नाती पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं।

बच्चों के साथ घर पहुंची अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अनुष्का अपने घर के बाहर नजर आ रही हैं। जैसे ही अनुष्का शर्मा घर पहुंची उनकी मां ने अपने नाती अकाय को गोद में लेकर ढेर सारा प्यार लुटाया। वही वामिका अपनी मां के बगल में खड़ी है और अपने छोटे भाई को देख रही हैं। एक प्यारी सी सफेद फ्रॉक पहने छोटी बच्ची एक्साइड दिखाई दे रही है भूरे रंग की शर्ट पहने विराट भी बैकग्राउंड में नजर आ रहे हैं। अनुष्का की मां भी वीडियो में दिखाई दे रही हैं। हालांकि बच्चों के चेहरे पर इमोजी लगा दिया गया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने बच्चों की लाइफ को पर्सनल रखना काफी पसंद करते हैं।

अपने बच्चों का अभी तक नहीं दिखाया है चेहरा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अभी तक अपने बच्चों का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। अपनी दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान भी अनुष्का शर्मा कैमरे से डर रही थी उनकी एक भी तस्वीर सामने नहीं आई थी। जब अनुष्का शर्मा के बेटे का जन्म हो गया तब दुनिया को पता चला कि विराट कोहली दूसरी बार पापा बन गए हैं।

Read More-IPL 2025 में शामिल हुआ बांग्लादेशी खिलाड़ी, तो भड़के फैंस, दिल्ली को सुनाई खरी खोटी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img