भूलकर भी इन लोगों का ना करें अपमान, बर्बाद हो जाएगा जीवन

वैसे तो किसी का अपमान नहीं करना चाहिए लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे खास लोग होते हैं जिनका अपमान कभी भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो शनि देव का प्रकोप आपको झेलना पड़ेगा।

216
Shani Dosh

Shani Dosh: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब आपकी जिंदगी में ग्रह कमजोर होते हैं तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कमजोर ग्रह आपको अशुभ फल देने लगते हैं। वैसे तो किसी का अपमान नहीं करना चाहिए लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे खास लोग होते हैं जिनका अपमान कभी भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो शनि देव का प्रकोप आपको झेलना पड़ेगा।

इन लोगों का नहीं करना चाहिए अपमान

सफाई कर्मचारी: अगर आपकी कुंडली में शनि दोष लगा है तो सफाई कर्मचारी को कभी भी अपशब्द नहीं करने चाहिए गलती से भी उसका अपमान ना करें।

असहाय लोग: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी भी असहाय और बेबस लोगों को परेशान नहीं करना चाहिए। अगर यह लोग बद्दुआ देते हैं तो कभी भी आप खुश नहीं रहेंगे।

मजदूर: मेहनत करने वाले मजदूर का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए मजदूरों का संबंध शनि से होता है इसीलिए शनि देव इनका अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं।

बुजुर्ग: अपने माता-पिता या बुजुर्ग लोगों का अपमान ना करें ना उनका शोषण करें। बुजुर्गों का अपमान करना बहुत ही गलत माना जाता है।

किन्नर: किन्नरो का आशीर्वाद बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन कभी भी किन्नरों का अपमान नहीं करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-सूर्य की तरह चमकेगी राशि वालों की किस्मत,ग्रहों के राजा का मिलेगा साथ