ड्रग टेस्ट में फेल हुए कगिसो रबाडा, नशीली दवाओं के सेवन करने पर BCCI ने IPL 2025 से किया बैन

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के टूर्नामेंट में भी कई विदेशी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं कुछ खिलाड़ियों को इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। इसी बीच एक विदेशी खिलाड़ी को अपने देश लौटना पड़ेगा। क्योंकि साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पर आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में बैन लग गया है। कगिसो रबाडा ड्रग टेस्ट में फेल हो गए हैं। जिस कारण साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज का कगिसो रबाडा पर बीसीसीआई ने प्रतिबंध लगा दिया है।

ड्रैग टेस्ट में फेल हुए कगिसो रबाडा

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खूंखार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का आईपीएल 2025 में ड्रग टेस्ट हुआ था जिसमें तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा फेल हो गए हैं। कगिसो रबाडा नशीली दवाइयां का सेवन करते थे जिस कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट से साउथ अफ्रीका टीम के स्टार क्रिकेटर कगिसो रबाडा की नशीली दवाइयां का सेवन करने की वजह से बैन कर दिया है।

कगिसो रबाडा ने मांगी माफी

इस मामले पर खुद साउथ अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर कगिसो रबाडा ने माफी मांगते हुए कहा “मैं बहुत दुखी हूं उनके लिए जिन्हें मैंने निराश किया है। मैं क्रिकेट खेलने के विशेषाधिकार को कभी हल्के में नहीं लूंगा। यह विशेषाधिकार मुझसे कहीं बड़ा है यह मेरी व्यक्तिगत आकांक्षाओं से परे है। मैं निलंबन की सजा काट रहा हूं, और मैं उस खेल में वापसी करने के लिए उत्सुक हूं जिसे खेलना मुझे पसंद है। मैं अपने एजेंट, सीएसए और गुजरात टाइटन्स को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”

Read More-एडम गिलक्रिस्ट ने धोनी की कप्तानी पर उठाए सवाल, बोले ‘क्या उनका दिमाग अभी भी…’

Hot this week

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: नेहा बोरा की याचिका खारिज, लगा करारा झटका

दिल्ली हाईकोर्ट ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img