पत्नी रितिका के साथ रोहित शर्मा ने काटा केक, सेलिब्रेट किया 38वां जन्मदिन, वायरल हो रहा वीडियो

Rohit Sharma Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा क्रिकेट में किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है। टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए कल 30 अप्रैल का दिन बहुत ही स्पेशल था क्योंकि रोहित शर्मा ने कल 30 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। रोहित शर्मा को उनकी 38वां जन्मदिन पर फैंस ने बहुत सारी शुभकामनाएं दी हैं। रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया है।

रोहित शर्मा ने पत्नी के साथ काटा केक

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को उनके जन्मदिन पर खूब बधाई मिली है जिसके बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ जन्मदिन मनाया है। मुंबई सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं केक काटने के बाद रोहित शर्मा और रितिक एक दूसरे के गले भी लगते हैं।

फॉर्म में लौटे रोहित

आईपीएल 2025 की शुरुआत में रोहित शर्मा का प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रोहित शर्मा ने शुरुआती मैच में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था फिर रोहित शर्मा एक बार फिर से अपनी पुरानी फॉर्म में लौट आए हैं और वह मुंबई इंडियंस के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आज मुंबई इंडियंस को राजस्थान के खिलाफ मुकाबला खेलना है जहां पर मुंबई इंडियंस के फैंस को रोहित शर्मा से एक बड़ी पारी की उम्मीद है।

Read More-तलाक के बाद चहल ने ली IPL 2025 में ली हैट्रिक, नई गर्लफ्रेंड ने तारीफ में शेयर किया पोस्ट

Hot this week

योगी सरकार का सख्त आदेश: Ola-Uber चलाने से पहले करना होगा ये काम

उत्तर प्रदेश सरकार की हाल ही में हुई कैबिनेट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img