भारतीय दिग्गज आर. अश्विन को मिला पद्म श्री, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Ravichandran Ashwin: टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का नाम दुनिया के सबसे खतरनाक स्पिन गेंदबाजों में आता है। रविचंद्रन अश्विन दुनिया के सबसे सफल गेंदबाजों में गिने जाते हैं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर रविचंद्रन अश्विन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास की घोषणा करती थी। इस समय रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2025 के बीच रविचंद्रन अश्विन को बड़ा सम्मान मिला है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अश्विन को सम्मानित किया है।

अश्विन को मिला खास सम्मान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को क्रिकेट में उनकी उपलब्धियां को लेकर खास सम्मान दिया गया है रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिस कारण रविचंद्रन अश्विन को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है देश के प्रधानमंत्री द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविचंद्रन अश्विन को पद्म श्री पुरस्कार मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा “भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित होने पर रविचंद्रन अश्विन को बधाई, जो टीम इंडिया के साथ उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों और शानदार करियर का सम्मान है।”

शानदार रहा अश्विन का करियर

रविचंद्रन अश्विन का टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है। रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने स्पिन गेंदबाजी करते हुए 537 विकेट लिए हैं। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन के नाम 116 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में 156 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। 66 अंतर्राष्ट्रीय T20 मैच में अश्विन ने भारत के लिए 72 विकेट लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 765 विकेट लिए।

Read More-‘भारत अपने ही लोगों को मारता है फिर पाकिस्तान पर आरोप लगाता…’ पहलगाम आतंकी हमले पर शाहिद अफरीदी का विवादित बयान

Hot this week

UGC पर राजा भैया को मिला बृजभूषण का साथ, 2027 चुनाव को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img