Friday, January 23, 2026

‘धरती पर आपको बहुत मिस किया गया…’, स्पेस में फंसी सुनीता विलियम्स की वापसी पर क्या बोले PM मोदी

Sunita Williams On PM Modi: नासा के एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर 8 जून, 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के जरिए अंतरिक्ष में गए थे। नासा का ये 8 दिन का स्पेस मिशन था, लेकिन इस स्पेसक्राफ्ट में टेक्निकल खराबी के बाद दोनों की वापसी टल गई। आठ दिनों का ये मिशन 286 दिनों तक खिंच गया।आखिरकार नौ महीने बाद स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के जरिए दोनों को धरती पर वापस लाया गया। सुनीता की वापसी पर भारत भी काफी खुश है। सुनीता विलियम्स की वापसी पर भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

धरती पर सुनीता की सुरक्षित वापसी पर क्या बोले पीएम मोदी?

सुनीता विलियम्स की धरती पर सुरक्षित वापसी पर भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए लिखा,”वेलकम बैक, क्रू9! धरती पर आपको खूब मिस किया गया। यह साहस, धैर्य और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रही है। सुनीता विलियम्स और क्रू9 के अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया कि सच्ची दृढ़ता क्या होती है। उनकी अटूट प्रतिबद्धता लाखों लोगों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।अंतरिक्ष में खोज का मतलब है कि मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस रखना। सुनीता विलियम्स ने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। हमें उन सभी लोगों पर बहुत गर्व है जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए कठिन मेहनत की। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है।”

भारत की बेटी ने इतिहास रच दिया-राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुनीता विलियम्स की वापसी पर कहा कि,”भारत की बेटी ने अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मिलकर स्पेस में मानव धीरज और दृढ़ता के इतिहास को फिर से लिखा है। सुनीता विलियम्स की अविश्वसनीय यात्रा, अटूट समर्पण, दृढ़ता और संघर्ष की भावना दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करेगी। उनकी सुरक्षित वापसी अंतरिक्ष प्रेमियों और पूरी दुनिया के लिए जश्न का क्षण है। उनकी हिम्मत और उपलब्धियां हम सभी को गौरवान्वित करती हैं। उन्हें धरती पर सुरक्षित वापस लाने के लिए सभी नासा, स्पेसएक्स को बधाई और बहुत-बहुत धन्यवाद।”

Read More-ऐतिहासिक क्षण! 9 महीने बाद धरती पर वापस लौटी भारत की बहादुर बेटी सुनीता विलियम्स, सामने आई तस्वीरें

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img