Tuesday, December 30, 2025

‘हम जीत गए…’ तिरंगा लिए दौड़ती आई काजोल,टीम इंडिया की जीत के बाद कैसा था अजय देवगन के घर का माहौल, देखें वीडियो

Ajay Devgan: रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने चैंपियन ट्रॉफी जीत कर एक इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया की जीत पर पूरे देश ने जश्न मनाया है। बॉलीवुड ने इस शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। जिस समय टीम इंडिया जीती उस समय अजय देवगन के घर का माहौल कैसा था। खुद अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए फैंस को झलक दिखाई है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।

कैसा था अजय देवगन के घर का माहौल?

जब टीम इंडिया(Team India) जीती तो रविवार की रात अजय देवगन (Ajay Devgan)ने इंस्टाग्राम पर ‘कभी खुशी कभी गम’ से काजोल की एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारे घर में आज भी यही माहौल है बधाई हो टीम इंडिया!!’ इस वीडियो में काजल हाथ में तिरंगा लेकर भारत की जीत का जश्न मना रही है और चिल्ला रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

यूजर्स ने किए ऐसे कॉमेंट्स

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ढेर सारे कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह फ्लेक्स कोई और नहीं कर सकता।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,’मुझे आपका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत पसंद है।’ एक अन्य यूज़र ने लिखा,’वह इतना डरपोक क्यों है?’ एक ने लिखा,’बहुत प्यार… प्यार में पड़ा मर्द।’

Read More-दुल्हन बनेगी ऋषभ पंत की बहन साक्षी, रोहित, विराट और धोनी सहित शामिल होंगे ये क्रिकेटर

Hot this week

दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर बोलेरो पर पलटा ट्रक, चालक की कुचलकर मौत

रामपुर जिले के थाना गंज क्षेत्र में रविवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img