Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक मैरिज लॉन में तेंदुआ घुस गया जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान तेंदुआ ने हमला कर दिया और वन दरोगा से राइफल छीन ली। जिससे वन दरोगा घायल हो गया लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
मैरिज लॉन में घुसा तेंदुआ
लखनऊ के बुद्धेश्वर एमएम लाॅन शादी समारोह चल रहा था इसी दौरान लाॅन में तेंदुए के पहुंचने से हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए मैरिज लॉन से बाहर निकल कर भागने लगे। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान तेंदुए ने एक दरोगा पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गये। तेंदुआ मैरिज लॉन में बने कमरे की छत पर था जहां पर वन दरोगा मुकद्दर अली उसको सर्च करने गए थे तेंदुए के हमले में दरोगा के हाथ में गंभीर चोट आई है।
स्टेज पर थे दूल्हा दुल्हन
लखनऊ के पर थाना क्षेत्र बुद्धेश्वर एमएम लाॅन में बुधवार रात शादी समारोह चल रहा था दूल्हा दुल्हन स्टेज पर थे तभी एक तेंदुआ लाॅन में घुस गया लाॅन में खतरनाक जंगली जानवर के होने की जानकारी होते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की तो तेंदुए ने सिपाही की राइफल छीनने की कोशिश की जावब में सिपाही ने तेंदुए पर गोली चला दी हालांकि उसके बाद तेंदुआ कहीं विलुप्त हो गया। वन विभाग की टीम को लगभग 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद कामयाबी मिली।
Read More-‘ये मोदी सरकार है,अश्लीलता फैलाने की परमिशन नहीं…’, रणवीर इलाहाबादिया पर भड़के रवि किशन






