Wednesday, December 3, 2025

अपनी बर्थडे पार्टी में डांस करते नजर आए सलमान खान, वायरल हुआ वीडियो

Salman Khan Dance Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाई जान कहे जाने वाले सलमान खान ने अभी हाल ही में अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। सलमान खान ने पहले अपना बर्थडे मुंबई में मनाया उसके बाद वह जामनगर अपना बर्थडे अंबानी फैमिली के साथ सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दिए। जामनगर के सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं। अभी इसी बीच सलमान खान का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान माइक पड़े हुए गाना गाते नजर आ रहे हैं। सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।

अपनी बर्थडे पार्टी में थिरके सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान माइक लेकर ‘ओ ओ जाने जाना’ गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ वह डांस भी कर रहे हैं। सलमान खान जब गाना गा रहे हैं तो उनके साथ इलेक्ट्रिक गिटार और बैंड लाइफ परफॉर्म कर रहा है। इस दौरान सलमान खान ने डेनिम और टी शर्ट के साथ लेदर जैकेट पहनी हुई है। इस लुक में सलमान खान बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं।

सलमान खान का वर्क फ्रंट

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान की अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर बहुत जल्द सिकंदर फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म ईद 2025 में रिलीज होगी। इस फिल्म का अभी हाल ही में टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें सलमान खान फुल एक्शन में दिखाई दिए हैं। सिकंदर फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली है। सलमान खान की इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read More-सोनाक्षी सिन्हा के कमरे के बाहर दहाड़ा शेर, वीडियो देख कांप जाएंगी रुह

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img